Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

बालोद।बालोद जिले में 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान सोमवार को दल्लीराजहरा के डीएव्ही स्कूल में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, उक्त जागरूता कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर द्वारा डीएव्ही स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया है एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मोनिका ठाकुर द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को विशेष रूप से नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन न चलाने एवं पालकों द्वारा अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने देने पर पालक के उपर भी कार्यवाही किया जायेगा इस बारे में समझाईस दिया गया तथा यातायात के नियमों के बारे में जैसे रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखने के लिए जागरूक किया साथ साथ गुड सिम रिटन के बारे में बताया गया जिसमें कहीं भी अगर एक्सीडेंट होती है तो घायलों को गोल्डन आवर में उचित उपचार हेतू अस्पताल पहुचाया जा सकें एवं उनकी जान बचाया जा सके हेतू‍ अपील ‍ किया गया । शासन द्वारा ऐसे लोगो का नाम गुप्त रखा जाता है तथा उनको पुरूस्कृत भी किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है