Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

बालोद।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर पिछड़ा वर्ग में नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर बालोद जिले के साहू सदन में OBC महासभा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में OBC वर्ग महासभा ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि आरक्षण के मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं।प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने कहा कि सरकार की नीतियां OBC वर्ग की राजनीतिक भागीदारी को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

महासभा का स्पष्ट कहना है कि राजनीतिक दल OBC उम्मीदवारों को सामान्य सीटों से चुनाव लड़ाने की बात कर रहे हैं, लेकिन पहले OBC को उनका हक मिलना चाहिए। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे अपने विधायकों और सांसदों का भी बहिष्कार करेंगे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने भी OBC महासभा को समर्थन दिया है। अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में कई पंचायतें ऐसी है, जहां ओबीसी के लिए सरपंच पद आरक्षित नहीं है। पंचों का आरक्षण भी जनसंख्या के अनुपात में कम है। इनके हक के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है