Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

बालोद।शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत अरमुरकसा के तृतीय दिवस की शुरुआत गाँव में प्रभात फेरी व जागरुकता सम्बन्धी नारों के साथ किया गया तत्पश्चात सभी स्वयंसेवको की शारीरिक स्फूर्ति बनाये रखने योग, पीटी व प्राणायाम कराया गया अन्य गतिविधि के दौरान गाँव मे परियोजना कार्य गालियों मे पानी निकासी हेतु नालियों की सफाई एवं चौक चौराहों , दीवारों पर रासेयो प्रेरक उद्बोधन लिखने का कार्य किया गया। बौद्धिक परिचर्चा सत्र के अंतर्गत सभी रासेयो स्वयंसेवको को शैक्षणिक भ्रमण हेतु देवपाडुम जलाशय ले जाया गया जहां सभी स्वयंसेवक द्वारा जलप्रपात के भौगोलिक स्थिति उसके सम्पूर्ण इतिहास के साथ ही अन्य जानकारी से अवगत हुये, झरने की संरचना काफी रमणीय है जिसमें हमें काफी कुछ भौतिक संरचना के भागो को जानने का मौका मिला यह झरना पानी के निरंतर कटाव से स्टेलाग्टाइट (भूमि स्तंभ) तथा चिकनाहट में परिवर्तित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है