Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

CG TOP NEWS

बालोद। बालोद जिले में ग्राम कन्नेवाड़ा की टाइल्स दुकान संचालक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ऑर्डर के आधार पर सरिया एवं तार सप्लाई करने का झांसा देकर दुकान संचालक दानवीर साहू से 2 लाख 67 हजार 875 रुपए धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार ने बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कराया है।ग्राम चिरचारी (गुरुर) निवासी व दुकान संचालक दानवीर साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 19 दिसंबर 2024 को मोबाइल से कामधेनु टीएमटी लिमिटेड को सर्च किया था। 7 और 8 जनवरी को मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि कामधेनु लिमिटेड रायपुर से बोल रहा हूं। सरिया और तार का रेट पूछा तो ज्यादा रेट बताया, इसलिए ऑर्डर नहीं किया।उन्होंने बताया कि वह बार-बार कॉल कर रहा था। पीडीएफ बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से खाताधारक का नाम, बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफसी कोड, बैंक का नाम, बैंक ब्रांच नाम व कामधेनु लिमिटेड बिक्री के संबंध में ऑफिस पता सहित बायोडाटा भेजा। जानकारी सही लगने पर पहले 2 लाख 46 हजार 500 रुपए, फिर 21 हजार 375 रुपए राशि कामधेनु लिमिटेड संबंधित बैंक को ट्रांसफर किया। ऑर्डर करने के बावजूद अब तक सरिया और तार नहीं भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है