Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दिया है।इसी तात्पर्य में जुंगेरा एवं करही भदर भाजपा मंडल की सोमवार को जूगेरा स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक रखी गई जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर मंथन किया गया।इस अवसर पर प्रमुख वक्ता में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख , पवन साहू नृवर्तमान जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता बल्कि विजय प्राप्त करने के लिए लड़ते है। लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत है लेकिन लड़ना एक को है और भाजपा का पूरा कार्यकर्ता एवं नेता को उसको जिताने का प्रयास करना है। यह चुनाव आम कार्यकर्ता का चुनाव है,पंच से लेकर पार्ल्यामेंट तक भगवा लहराना है। जब तक बूथ में हमारा कार्यकर्ता सरपंच पंच जनपद एवं जिलापंचायत का सदस्य नहीं बनेगा तो विकास गांव का हम कैसे करवाये। जब हमारे गांव में भाजपा का कार्यकर्ता बैठेगा तब हम सरकार की योजनाओं का जमीन स्तर पर उतारने एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु सरलता होगी। आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव में 2 जिला पंचायत 16 जनपद पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष सहित 60 पंचायत में भाजपा का कार्यकर्ता जीतकर आये और अपने गांव एवं जिला जनपद का चहुमुखी विकास की गंगा बहाना है। जिला महामंत्री राकेश यादव ने बताया कि आगामी 14 एवं 15 जनवरी को सभी जनपद स्तर पर बैठक होगी जिसमें जिला एवं जनपद सदस्य के लिए आवेदन प्राप्त करना है ,जिसको मंडल चयन समिति 16 जनवरी को 3 नाम का पैनल बनाकर 18 जनवरी को जिला तक प्रेषित करना है ,और जिला से 20 जनवरी तक पूरा नाम तय हो जाएगी । नृवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने 16 जनपद के लिए प्रभारी की घोषणा की। क्षेत्र क्रमांक 1 में प्रेम साहू,2 एवं 3 में अरुण साहू ,4 एवं 7 में सुरेंद्र देशमुख,5 में तोमन साहू,6 में दानेश्वर मिश्रा, 8 विकास साहू,9 एवं 16 में पालक ठाकुर,10 एवं 11 में धर्मेंद्र साहू, 12 बिरेन्द्र साहू, 13 एवं 14 के लिए देवधर साहू,15 में चित्रसेन साहू जनपद स्तरीय बैठक लेंगे जहाँ जनपद एवं जिलापंचायत के लिये आवेदन प्राप्त किया जाएगा। बैठक में स्वागत उद्बोधन जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू एवं आभार करहिभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने किया। वही कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने किया। अंत मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। वही देवारभांट के नन्दकिशोर साहू एवं परमेश्वर देहारे पूर्व सैनिक ने नरेंद्र मोदी के नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख,नृवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन साहू ,जिला महामंत्री राकेश यादव ,वरिष्ठ नेता चमन साहू,छगन देशमुख,धरम साहू, प्रकाश नाहर ,पालक ठाकुर,सुरेंद्र देशमुख,कल्याण साहू, नृवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू,मंडल अध्यक्ष जुंगेरा अरुण साहू,करहिभदर धर्मेंद्र साहू, तोमन साहू,महामंत्री दानेश्वर मिश्रा,चित्रसेन साहू,श्रीमती कृतिका साहू जिला मंत्री भाजपा,खिलेश्वरी साहू,महेश्वरी ठाकुर, सीता साहू,पूनम साहू,अशवन बारले,विकास साहू,बिरेन्द्र साहू,पार्थ साहू एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है