CG TOP NEWS

CG TOP NEWS 

बालोद।भाजपा प्रदेश संगठन के नेतृत्व में आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में लग गई है। प्रदेश में सत्ता धारी दल होने के साथ ही भाजपा चुनाव को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। संगठन ने राज्य के सभी जिलों में अपने वरिष्ठ एवं संगठन के अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर तैनात कर चुनाव जीतने योग्य प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है।इसी तारतम्य में बालोद जिले के यशवंत जैन को कांकेर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि गत विधानसभा चुनाव में भी यशवंत जैन कांकेर जिले के प्रभारी थे। इनकी नियुक्ति पर बालोद मंडल के पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश यादव, लीला शर्मा, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, कल्याण साहू कृतिका साहू सुरेश निर्मलकर संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी अम्बिका यादव विनोद जैन, पंकज आहूजा, हितेश्वरी कौशिक आदि कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्त्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है