Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद।जिले के डौण्डी पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी को ग्राम कुआगोंदी हनुमान मंदिर के पास रोड किनारे आम जगह पर सट्टा नामक खेल खिलाते एक व्यक्ति को रंगे हाथो पकड़ा गया, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संतोष खुर्शियाम पिता शंभु खुर्शियाम उम्र 52 वर्ष, साकिन कुआगोंदी थाना डौंडी जिला बालोद का रहने वाला बताया। जिसे जमा तलाशी लेने पर एक सफेद कोरा कागज के ऊपर नीला डाट पेन से लिखा हुआ विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ 4500 रूपया का सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 960 रूपये एवं एक नग स्लेटी कलर का मोबाईल POCO कंपनी का बरामद हुआ। आरोपी को पुछताछ करने पर अपने सेठ राजा पठान के लिये सट्टा-पट्टी लिखना एवं मजदुरी पर काम करना बताया। मोबाईल नंबर 9630305558 से बातचीत होना एवं 9993687915 में वाट्सएप्प के माध्यम से सट्टा-पट्टी राजा पठान निवासी दल्लीराजहरा को देना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को कारण बताकर दिनांक 10.01.2025 के 17.50 बजे गिरप्तार किया गया, आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष शेन्डे, प्र.आर. विष्णु तारम, प्र.आर. नंदकिशोर चन्द्राकर, आर. पुकेश्वर साहू, ईश्वर भण्डारी की सक्रिय भूमिका रही।

नाम आरोपी संतोष खुर्शियाम पिता शंभु खुर्शियाम उम्र 52 वर्ष, साकिन कुआगोंदी थाना डौंडी जिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है