Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

बालोद।जिले के डौण्डी पुलिस द्वारा बेईमानी पूर्वक षड्यंत्र करते हुए कमीशन देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से थाना क्षेत्र डौण्डी के महिलाओं को अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर लोन की जाल में धकेलकर धोखाधड़ी करने वाल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पुलिस ने बताया कि थाना डौंडी के अपराध क्र 117/2024 धारा 420, 120बी, 34 भादवि के प्रार्थिया श्रीमति पुष्पा बाई नेताम पति शंकर लाल नेताम उम्र 32 वर्ष, साकिन कुरूटोला थाना डौंडी जिला बालोद ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दिसम्बर 2023 में नारागांव के सरिता करियाम एवं उसका पति चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद के द्वारा गांव में आकर 04-05 महिला का समुह बनाओ आजकल समुह को बैंक कृषि कार्य के लिए बिना ब्याज के लोन दे रहा है, आप लोगो को भी बैंक से कृषि कार्य के लिए लोन दिलायेंगे लोन के पैसा को हमे दे देना उसमे से 10 प्रतिशत वापस करेंगे बाकी पैसा को बिजनेस में लगायेंगे उससे दुगुना राशि कमायेंगे जिससे तुम लोगो को फायदा होगा, उसका बोनस भी मिलेगा और तुम्हारी आर्थिक संकट दूर हो जाएंगा, इस तरह लालच देने पर बातो में आकर बैंको से पैसा निकालकर सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद को दिये। खोलबहरा निषाद, सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम द्वारा बदनियति से बेईमानी पूर्वक षडयंत्र करते हुए कमीश्न देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से हम लोगो के द्वारा अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर तथा लोन की सारी राशि नगद रूप में बिजनेंस करने के नाम पर हम लोगों से ले लिया तथा हमे लोन की जाल में धकेलकर 16,70000 रूपये का धोखाधड़ी कर ठगी किया है। इसी तरह क्षेत्र के अन्य महिलाओ से भी तीनो के द्वारा महिला समुह बनाकर कमीश्न देने व बिजनेश करने का लालच देकर पैसा निकलवाकर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल कुंदरूपारा बालोद हाल बालोद जिला बालोद, 2/ चंद्रहास करियाम पिता शेखराम करियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद को 3 जनवरी को गिरप्तार किया गया है। एवं आरोपी देवानंद सोनवानी पिता स्व. रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, साकिन डोमा वार्ड नं. 02 थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.) राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना मंदिर हसीद, जिला- रायपुर को 08 जनवरी को गिरप्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष शेन्डे, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र. आर. विष्णु तारम, आर. पुकेश्वर साहू, ईश्वर भण्डारी की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है