Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद।जिले के तहसील मार्री बंगला के ग्राम देवरी में अवैध रूप से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण किया गया है जिसे तत्काल हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग किया है।ग्रामीणों ने बताया कि पिताम्बर ठाकुर पिता अमरलाल ठाकुर ग्राम आतरगांव तहसील मार्री बंगला देवरी द्वारा ग्राम देवरी स्थित अपने भूमि ख.नं. 115 में भवन निर्माण के नाम पर अपने निजीं भूमि से लगे हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है। उक्त भूमि का मकान निर्माण से पूर्व सीमांकन भी कराया गया था फिर भी अनावेदक द्वारा अवैध रूप से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है। जिस पर स्थगन आदेश प्रदान किये जाने बाबत न्यायालय तहसीलदार महोदय मार्री बंगला देवरी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत आवेदन 21 दिसंबर 2024 को सरपंच ग्राम पंचायत देवरी बंगला तथा ग्रामवासीयों के द्वारा किया गया है कि तभी तहसीलदार द्वारा अनावेदक पर किसी प्रकार से कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया है नहीं स्थगन जारी किया गया है। और ना ही प.ह. से कोई जांच कराने हेतु ज्ञापन जांच किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि तहसीलदार प्रकरण मे कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते है। जिससे अनावेदक को लाभ देना प्रतीत होता है। जिसके लिए उचित कार्यवाही किया जाना तथा उक्त प्रकरण में स्थगन आदेश जारी किया जाना न्यायहित में आवश्यक है।ग्रामीणों ने उक्त अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग शासन प्रशासन से किया है।ज्ञापन सौंपने के दौरान डोमेशवरी मंडावी,उतरा बाई,जालम ,रामाधीन,शुभोतिन ठाकुर सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है