Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

बालोद। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान आरटीओं एवं यातायात विभाग बालोद संयुक्त रूप से जिले में संचालित स्कूली बसों का चेकिंग एवं नेत्र/स्वास्थय चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त चेकिंग के दौरान जिले में संचालित 38 स्कूल बसों का निरीक्षण एवं 50 वाहन चालक/परिचालाकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच किया गया।स्कूली बसों में खामी पाएं जाने पर स्कूली बस संचालकों को खामीपूर्ति कर अवगत कराने निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन पर, मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , अशोक जोशी अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात के नेतृत्व में बालोद जिले में 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। परिवहन विभाग बालोद एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 38 स्कूली बसों का निरीक्षण परिवहन कार्यालय बालोद के सामने किया गया है। स्कूली बसों के निरीक्षण के दौरान बसों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाइन के अनुसार फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, सीसीटीवी कैमरा दुरूस्त रखने डायल 112/पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बोर्ड में लिखवाने, नर्सरी एवं छोटे बच्चों के लिए महिला परिचालिका रखने, स्कूली बस्तों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान रखने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देर्शो के अनुरूप बसों को चेक किया गया। खामी पाएं जाने वाले हिदायत दिया गया है कि 07 दिवस के अंदर खामीपूर्ती कर परिवहन विभाग बालोद को अवगत कराने सख्त निर्देश दिया गया है। स्कूली बस चालक/परिचालकों को वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों को पालन करनेे, संयमित गति से वाहन चलाने, जिम्मेदार नागरिक बनने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दिया गया साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता से पालन करने की समझाईश दिया गया है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान प्रकाश रावटे जिला परिवहन अधिकारी बालोद, निरीक्षक श्री राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात बालोद, आरटीओ बालोद एवं यातायात स्टॉफ, विभिन्न स्कूलो के बस चालक एवं संचालक उपस्थित रहें।यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता रथ दल्लीराजहरा के साप्ताहिक बाजार एवं जैन चौक में पहुंचकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लापरवाह वाहनों चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल लापरवाह 23 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 7600 रू. वसूल किया गया है।आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगाने व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है