Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

तैबा कॉलेज ऑफ इंटीग्रेटेड स्टडीज, इंदौर द्वारा आयोजित कैंपस फेस्ट शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 5 भाषाओं में आयोजित 100+ प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

प्रतियोगियों को तीन समूहों में बांटा गया, जिसमें स्टॉर्मबिंगर्स समूह ने पहला, विंड वॉकर्स ने दूसरा और स्काई सीकर्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत श्रेणी में सीनियर, सब-सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर से ज़ीशान वारिस, अज़ीम रज़ा, अरहान अख्तर और ह़ाफिज़ फरह़ान को स्टार ऑफ द फेस्ट की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत खजराना के विधायक महेन्द्र हार्डिया जी और पार्षद इक़्बाल ख़ान साहब के द्वारा की गई। इस अवसर पर पार्षद इकबाल खान ने कहा, “इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं सभी छात्रों से निवेदन करता हूं कि वे अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाकर देश की सेवा में आगे बढ़ें।”

समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पाकीज़ा के चेयरमैन मकसूद हुसैन गौरी साहब ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में इक्बाल अहमद गौरी, सैयद वाहिद अली, पार्षद उस्मान पटेल, पत्रकार समीर ख़ान, सुन्नी वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन सय्यद नाज़िम अली के अलावा मध्य प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

कुछ विशेष मेहमानों ने इस आयोजन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “इंदौर की धरती पर तैबा कॉलेज जैसी संस्था का होना यहां के निवासियों के लिए गर्व की बात है, जहां विद्यार्थी एक ही छत के नीचे न केवल ग्रेजुएशन कर रहे हैं, बल्कि साथ ही साथ आलिम ए दिन भी बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है