Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20260405-WA0010

 

बालोद।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद नगर की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है।जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन कांग्रेस के उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्तावों के अनुरुप किया गया है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और सभी मिलकर जनता के हित में कार्य करेंगे।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र देशलहरा, बिरजू ठाकुर, भगवती सोनकर, इब्रहीम जोसफ, कमल टुवानी, असीम पाण्डेय, महामंत्री के रूप में वैभव शर्मा, खिलानंद चौधरी, नेमसिंह देशलहरा, आबिद मलिक, गिरीश यादव, सुनील जैन, योगेश्वरी साहू, रुपेश यादव, सचिव के रूप में गुलाम मोईनुद्दीन (बबलू), रोहित पटेल, रियाज खान, अनिल सोनी, किरण सोनकर,धर्मेंद्र साहू, भोला विश्वकर्मा, पुष्कर ठाकुर, दिलीप सिन्हा, यश पर्चानी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश्वर साहू, चंद्रकांत राणा, चंद्रहास साहू, ललित कांवरे, भोजेश्वरी साहू, जीतेन्द्र साहू तथा कोषाध्यक्ष के रूप में देवप्रीत कत्याल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, डोमेंद्र भेडिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, कृष्णा दुबे, यज्ञदेव पटेल, अनिल यादव, विनोद बंटी शर्मा, सतीश यादव, कसीमुद्दीन कुरैशी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है