Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*
IMG_20260315_235116

 

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचयात्मक बैठक एवं नियुक्ति पत्र वितरण स्थानीय राजीव भवन में सम्पन्न हुआ।इस दौरान जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए टीम वर्क के भावना से कार्य कर संगठन के आगामी सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता देकर बालोद जिला संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया।उन्होंने कहा कि यह केवल पद नहीं कार्यात्मक जिम्मेदारी भी है।

सावधानी बरतते हुए मतदाता सूची का सूक्ष्मता से करे विश्लेषण

गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि बूथ कमेटी के गठन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए मतदाता सूची का सूक्ष्मता से विश्लेषण करें क्योंकि निर्वाचन आयोग की मंशा कांग्रेस के वोटबैंक को क्षति पहुंचाने की दिख रही है और हम सभी की जिम्मेदारी है कि आगामी अप्रैल माह के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में नाम जोड़ने और काटने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें।

विधानसभा में राज्य सरकार विपक्ष की जनहित के मुद्दों को दबा रही है राज्य सरकार

 

बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार विपक्ष की जनहित के मुद्दों को दबा रही है!साथ ही गैस सिलेंडरों के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति नही होने पर डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा।17 मार्च को छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम,महंगाई, बेरोजगारी एवं कमल खिलाने का दावा करने वाले भाजपाईयों द्वारा दुर्ग/बलरामपुर जिले में अवैध अफीम के खेती के विरोध में बालोद जिले से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए प्रदेश से नियुक्त प्रभारी मेहुल मारू, अय्यूब खान एवं आफताब आलम ने अपील किया!
छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बालोद जिले के बूथ गठन प्रभारी  शाहिद खान ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ एवं पंचायत कमेटी तथा नगरीय निकाय में बूथ एवं वार्ड कमेटी का गठन किया जाना है जिसमें प्रत्येक कमेटी 12 सदस्यीय होगा एवं ST/SC/अल्पसंख्यक,सामान्य वर्ग एवं महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व देना अनिवार्य है!प्रत्येक बूथ में वरिष्ठ नेताओं को BLA 2 नियुक्त करना है!इस अभियान की अंतिम तारीख 25 मार्च तय की गई है,जिसे समय पर पूरा करने हेतु समस्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्ष से मिशन मोड में कार्य करने का आव्हान किया! बैठक में बड़ी सख्या में जिले भर के कांग्रेसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है