Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
IMG-20260121-WA0015

 

*राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा बालोद जिले के 115 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान*

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन के छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जिला स्तर पर अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आयोग की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे। छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें—राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदैव उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर श्री तरुण कुमार ने विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण तथा आने वाले भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम में बालोद जिले के 115 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शासकीय एवं निजी विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष राकेश बाफना, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन हंसपाल, मंत्री अकबर तिगाला, जिला अध्यक्ष समीर खान सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं प्रमुखजन उपस्थित रहे।

यह समारोह सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है