Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG_20250912_161659

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

 

*नगर पंचायत कर रहा लोक निर्माण विभाग के जमीन को कब्ज़ा*

 

बालोद के नगर पंचायत डौंडी लोहारा बिना लोक निर्माण विभाग के अनापत्ति के मस्जिद चौक में PWD नाली के ऊपर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य कर रहा है जिसके विरोध में 4 अगस्त 2025 को मुस्लिम समाज ने नगर पंचायत व SDM कार्यकाल में आपत्ति दर्ज कराई थी उसके बाद भी मुस्लिम समाज के आपत्ति को दर किनार कर के COM राजेंद्र बंजारे ने 8 अगस्त 2025 को भूमि पूजन कर दिया। जिसके बाद मुस्लिम समाज ने 20 अगस्त और 12 सितम्बर को भी नगर पंचायत में पत्र लिख कर आपत्ति की है जिसका जवाब आज दिनांक तक नहीं दिया गया है और यात्री प्रतीक्षालय का काम शुरु कर दिया गया है ।12 सितम्बर को लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर पंचायत को निर्माण कार्य तत्काल बंद कर निर्माण सामग्री को स्थल से हटाने के आदेश दिए है। जिस पर आज दिनांक तक अमल नहीं किया गया है । जिसकी शिकायता आज कलेक्टर जनदर्शन में की गई हैं जिसमें कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए मौके पर ही सी.एम.ओ. को जल्द निराकरण करने का आदेश दिया है ।

 

*आपत्ति का कारण:-*

1. प्रस्तावित यात्री प्रतीक्षालय राजनादगांव अंतागढ़ मुख्य मार्ग में लोक निर्माण विभाग के नाली के ऊपर बनाया जा रहा है बिना लोक निर्माण विभाग की अनुमति के निर्माण कराया जा रहा है जो सिविल सेवा आचरण सहिता का उल्लंघन है ।

2. मस्जिद चौक से धनगांव शास्त्री नगर अंडी पहुंच मार्ग बजट में शामिल है जिसकी मांगा काफी समय आम जनता द्वारा किया जा रहा था उस मार्ग को बाधित करने के उद्देश्य से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण स्वयं नगर पंचायत लोक निर्माण विभाग के नाली पर कब्जा कर के निर्माण करा रहा है ।

3. प्रस्तावित यात्री प्रतीक्षालय के नीचे नगर पंचायत का पेजल पाईप लाइन कनेक्शन गया है जिसकी रख रखाव व मरम्मत के लिए नगर पंचायत को भविष्य में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।

4. ऊपर बिजली का हाई वोल्ट तार है जिससे जान माल का खतरा व दुर्घटना होने की संभावना बनीं रहेगी।

5. मस्जिद चौक के अगल बगल अवैध अतिक्रमण होने के कारण रास्ता बहुत सकरा हो गया है जिससे वाहन मोड़ने व लोगो को सड़क पार करने में अभी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं उसके बाद भी नगर पंचायत खुद लोक निर्माण विभाग की जमीन को कब्ज़ा कर रही हैं। तो लोगो को अवैध कब्जा करने से क्या रोक पाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है