Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
IMG_20250904_165421

 

माइंस में चलने वाली ट्रक के ठोकर से कुसुमकसा में कल रात्रि फिर से दो गौ वंश की मौत

➡️घटनाक्रम⬅️

👉 मंगलवार 2 सितंबर को जम्ही मोड पर 6 गोवंश की मौत पांच गंभीर रूप से घायल तथा इसी रात्रि बाजार चौक में दो गोवंश की मौत

👉 कल बुधवार रात्रि 3 सितंबर दो को वंश की मौत

 

➡️🔥समाचार🔥⬅️

कुसुमकसा क्षेत्र में माइंस में चलने वाली ट्रक गौ वंश के लिए घातक बन गया है l पिछले दो रात्रि में 10 गोवंश की मौत हो चुकी है l मंगलवार रात्रि को 8 और कल रात्रि को फिर से दो गौ वंश की मौत हो चुकी है l

 

मंगलवार और कल रात्रि को कुसुमकसा मुख्य चौराहे पर तथा

वही मंगलवार रात्रि कुसुम बालोद रोड पर जम्ही मोड के पास टोलप्लाजा के पहले अज्ञात वाहन ने 11 गौ वंश को अपने चपेट में ले लिए थे l जिसमें 6 की घटना स्थल पर मौत हो चुकी थी तथा पांच घायल थे l

 

संजय बैस (पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा ) ने बताया कि आज सुबह लोगों ने बताया कि कुसुमकसा के मुख्य चौराहे बस स्टेशन चौक पर दो गौ वंश की मौत हो चुकी है l कल इसी जगह फिर दो गोवंश की मौत हुई थी जब मैं घटनास्थल पर जाकर देखा तो गों वंश वहां पर मरे हुए पड़े थे l आसपास दुकानों में जाकर सीसीटीवी कैमरा को देखने से ज्ञात हुआ कि यह गाड़ी माइंस में आयरन ओर ले जाने का काम करती है l घटनाक्रम लगभग भोर 3:00 बजे की बताई जा रही है l अंधेरा होने के कारण कैमरा में स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है l

 

रात्रि होने पर गोवंश आकार में बैठ जाते हैं l वाहन चालक के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कितनी तेज गति से वाहन चलाते हुए इस रोड से गुजरते हैं य़ह देखने से ही स्पष्ट हो रहा है l य़ह दुर्घटना किसी भी व्यक्ति के लिए झकोर देने वाली है l मृत्य

गोवंश को बड़ा मुश्किल से कुसुमकसा के निवासियों के द्वारा जेसीबी के माध्यम से उठाकर अन्यत्र ले जाया गया है l

 

यही घटना पिछले दिनों 2 सितंबर 2025 मंगलवार की रात्रि 9:45 बजे की रात की है जहां 11 गोवंश को अज्ञात वाहन ने बेदर्दी से रौंद दिए जिसमें से 6 की तो घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी तथा पांच गंभीर रूप से घायल थे किसी का पैर टूटा था तो किसी की पसली l पिछले 10 दिनों में अभी तक लगभग 20 गोवंश की मौत हो चुकी है l घटनाक्रम से ऐसा लग रहा है किसी एक ही वाहन चालक के लापरवाही से यह घटना घट रही है l जिसके लिए पुलिस प्रशासन को बारीकी से जांच कर आरोपी को ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी होगी l

 

क्या इन वाहन चालक को इन निरीह पशुओं पर इतना भी दया नहीं आता कि इन्हें रौंदतें हुए वाहन चलाते हैं l

 

शासन को इस ओर जरूर ध्यान देना चाहिए l शासन की ओर से नेशनल हाईवे पर पशुओं को हटाने के लिए व्यक्तियों की तनाव की जाती है लेकिन यह राष्ट्रीय राजमार्ग ( NH-930 ) है l इसके बावजूद यहां प्रशासन की ओर से किसी भी व्यक्ति की तनाव नहीं की गई है , यह दुखद बात है l

 

पशुपालक के लापरवाही और वाहन चालकों के तेज रफ्तार के कारण ये मौत के कगार पर जा रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है