Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*
IMG-20250902-WA0020

 

बालोद-कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से तांदुला छलकने के कगार पर पहुंच गया है। मंगलवार की सुबह से हवा के झोकों से पानी छलक रहा है। मंगलवार की सुबह तक तांदुला में 38.20 फीट यानी 98.60 प्रतिशत पानी का भराव हो चुका था। सिर्फ 30 पॉइंट पानी की आवश्यकता है। इसके बाद ओवरफ्लो होगा। मंगलवार की रात तक तांदुला ओवरफ्लो होने की संभावना है। वही खरखरा जलाशय भी आधा फीट जल भराव होने के बाद छलकने लग जाएगा। गोंदली जलाशय में 31.50 फिट यानी 85.73 प्रतिशत जल भराव हो चुका हैं।पर्यटकों को दो साल बाद तांदुला छलकने का नजारा अवश्य देखेंगे। तांदुला के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से जिले की जीवनदायिनी तांदुला जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों तक रुक-रुककर अच्छी बारिश होने से तांदुला में जल्दी पानी का भराव हुआ है। अभी चारामा, डौंडी, मुल्लेगुड़ा अन्य जंगल क्षेत्रों से बडे़ नाली के माध्यम से पानी जलाशय में पहुंच रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार तांदुला मंगलवार की रात तक छलक जाएगा।

 

छलकने कगार पर पहुंच गया खरखरा जलाश्य

 

बारिश से खरखरा जलाशय छलकने के कगार पर पहुंच गया है।खरखरा जलाशय में मंगलवार की सुबह तक 29.70 फीट यानी 98.51 प्रतिशत जल भराव हो गया है।जलाशय को छलकने में 30 पॉइंट पानी की आवश्यकता है ।जिसके बाद खरखरा में छलकने लग जाएगा।

 

 

तांदुला का मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

 

 

मंगलवार की सुबह से तांदुला का मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। शहर सहित ग्रामीण अंचलों दूसरे जिले के पर्यटक भी यहां पहुंचे थे। हवा के झोकों से तांदुला छलकने का नजारा देखकर पर्यटक उत्साहित हो जाते। तांदुला का दीदार करने सुबह से शाम तक पर्यटकों की भीड़ रहेगी। इस बार अच्छी बारिश होने से तांदुला में जलभराव हुआ है।

 

जिले की जलाशयों की स्थिति

 

ताँदुला जलाशय 38.20 फीट 98.60 प्रतिशत

 

गोदली जलाशय 31,50 फीट 85.73 प्रतिशत

 

 

खरखरा जलाशय 29.70 फीट 98.51 प्रतिशत

 

 

मटियामोती जलाशय 6.20 मीटर 98.37

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है