Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

*स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित होंगी हेड कॉन्स्टेबल नर्मदा कोठारी, सीएम विष्णुदेव साय से मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान*

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना बालोद में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी को राज्य स्तरीय पुलिस महानिदेशक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, राजभवन में राज्यपाल से भी उनकी मुलाकात होगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना बालोद में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी को राज्य स्तरीय पुलिस महानिदेशक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। नर्मदा कोठारी ने महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने में उत्कृष्ट कार्य किया है।

सीएम देंगे 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र

इस सम्मान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, राजभवन में राज्यपाल से भी उनकी मुलाकात होगी। महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी ने बालोद थाने के साथ-साथ जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने लगातार महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। हाल ही में कंवर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ एक युवक द्वारा एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करने और वीडियो बनाकर धमकी देने के मामले में कार्रवाई की गई।

आरोपी को आठ साल की सजा

न्यायालय ने आरोपी को 20 साल की आजीवन कारावास और आईटी एक्ट के तहत 8 साल की सजा सुनाई, जिससे कुल 28 साल की सजा हुई। नर्मदा कोठारी ने मंगचुवा, गुरुर, बालोद सहित विभिन्न थानों में वारदातों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सम्मान पर एसपी योगेश पटेल ने उन्हें बधाई दी है और इसे जिला पुलिस के लिए गर्व का पल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है