Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

ओरमा में आखिर शिवलिंग को तोड़फोड़ कर तालाब में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने आरोपी नरेंद्र निषाद किया गिरफ्तार।

 

बालोद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम ओरमा के वार्ड नंबर एक के तालाब पार में ग्रामीणों ने 2 साल पहले जन सहयोग से शिवमंदिर एवं नंदी बैल की स्थापना की थी। जिसे 23 जुलाई की रात्रि को आरोपी नरेंद्र निषाद पिता रामलाल निषाद के द्वारा आधी रात को मंदिर में तोड़फोड़ कर शिव एवं नदी बैल एवं अन्य सामग्री को तालाब में फेंक दिया था। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। ग्राम समिति और सरपंच एवं अन्य शिव भक्तों के द्वारा सिटी कोतवाली थाना बालोद में लिखित शिकायत दर्ज किया था।

 

 

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा द्वारा लगातार पतासाजी करने के बाद आरोपी नरेंद्र निषाद को कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने शिवलिंग एवं नदी बैल को तालाब में फेंकने को कबूल किया गया।

 

आपको बता दें कि आज सोमवार को दोपहर 12 बजे से ही ग्राम के प्रमुख लोगों को बुला कर थाना प्रभारी ने जानकारी दिया कि आरोपी गांव कहीं है,आज दोपहर 3 बजे से तालाब में शिवलिंग एवं नदी एवं अन्य सामग्री को मछुआरे के माध्यम से आरोपी के समक्ष निकाला गया। और ग्रामीणों के बीच पंचनामा कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग ग्रामीणों ने किया है।

 

2 दिन पहले सिटी कोतवाली पुलिस थाना से जानकारी के मुताबिक पुलिस जब जांच करने घटना स्थल पहुंच गए थे तो उनके परिजन ने आरोपी नरेंद्र निषाद को घर में नहीं होने की जानकारी दी। लेकिन जब जांच अधिकारी ने घर में अंदर तक प्रवेश किया तो आरोपी घर में छिपकर बैठे थे। 2 दिन से लगातार कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूला।

 

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी नरेंद्र कुमार निषाद ने पुलिस और ग्रामीणों को बताया कि घटना दिवस रात लगभग 11 बजे वे सोने के लिए बिस्तर में चला गया था, लेकिन नशे ज्यादा होने कारण उन्होंने अपने दोनों बहन की शादी नहीं होना एवं स्वयं के शादी नहीं होने को लेकर उन्होंने भगवान शिव पर नाराजगी जाहिर की ,

 

 

आरोपी ने कहा कि मेरी बहन है और मेरा शादी नहीं हो रहा है। इसको लेकर मैं शिव नंदी को तोड़फोड़ किया हूं। यह बात पुलिस और ग्रामीणों के बीच घटना स्थल पर स्वीकार किया आरोपी ने लिखित शिकायत करने वालों में से ग्राम समिति के अध्यक्ष नेम लाल साहू, प्रीतम सोनकर, कमलेश साहू, रोहित साहू, बलराम साहू, सुदामा साहू, खिलेश्वर सोनकर, एवं शिव भक्तों के द्वारा आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाना में लिखित शिकायत की गया था

 

 

ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि जिस जगह पर शिवलिंग का स्थापना हुआ था उसी स्थान पर दूसरा शिवलिंग का स्थापना दिन बुधवार को ग्राम समिति के द्वारा किया जाना तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है