Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

🌸*व्यख्याता उभयलाल देशमुख का सेवानिवृत्त होने पर किया गया भब्य सम्मान**🌸

समता कालोनी के सभी कालोनी वासियो के द्वारा शासकीय उच्च,माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी के प्रभारी प्रचार्य उभयलाल देशमुख जी अपने अधिवार्षिकीय पूर्ण कर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए जिसके सम्मान में समता कालोनी विकास एवम संघर्ष समिति ने कालोनी में समारोह पूर्वक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उभयलाल देशमुखजी एवम उनकी धर्म पत्नी हुलसी देशमुख जी थे,अध्यक्षता नवनियुक्त पार्षद सुमित शर्मा जी थे।समिति अध्यक्ष गजेंद्रपुरी गोस्वामी जी ने स्वागत भाषण के साथ देशमुख सरको गणित के साथ शिक्षा विभाग में एक आदर्श शिक्षक बताये,कैलाश नन्दसरजी ने उनके शैक्षिक जीवन का सम्पूर्ण कहानी सभी को

 

सुनाये,सुशील जामवन्ते सरजी ने गीत गजल के द्वारा उनके सम्मान में अपनी बात रखा।मुख्यातिथि उभयलाल देशमुख जी ने कहा कि–“”मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूँ, जिन्होंने इस सफर को सार्थक और यादगार बनाया। आपकी मदद और समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता। मेरे जीवन की यह यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है।सेवानिवृत्ति का अनुभव मुझे यह सिखाता है कि जीवन के हर चरण का अपना महत्व है और हमें हर पल का आनंद लेना चाहिए। यह अनुभव मुझे आत्मसंतोष और गर्व से भर देता है, क्योंकि मैंने अपने करियर में जो कुछ भी हासिल किया, वह मेरे लिए गर्व की बात है। समता कॉलोनी संघर्ष एवं विकास समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस यात्रा को यादगार बनाया””।पार्षद सुमित शर्माजी ने देशमुख सरजी को सम्मान प्रदान करते हुए उनके सम्मान में इस प्रकार आदर्श सेवानिवृत्त सरजी लोगो का टीम बनाकर नगर के बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ देने की बात कहे।दुष्यंत देशमुख,घनाराम देशमुख ,रतिराम साहू ,कामता साहू जी ने समिति की ओर से देशमुख जी का श्रीफल,साल एवम परिधान देकर सम्मान किया,श्रीमती हुलसी देशमुखजी का भी मातृशक्ति थालेश देशमुख,सुनीता शर्मा,सिमा जामवन्ते,सुनीता पटेल,भूपेश देशमुख,सन्ध्या देशमुख ने कुमकुम लगाकर एवम परिधान प्रदान कर सम्मान किये।जितेंद्र ठाकुर,जुगुल राम निषाद,अमर भुआर्य,वीरेंद्र पटेल,जी ने पार्षद शर्माजी का श्रीफल साल से नागरिक अभिनन्दन किया।इस अवसर पर समिति की ओर से पवन यादव,नरोत्तम मार्कण्डेय,रूपनरायन देशमुख,गिरीश शर्मा,जी ने अभिनन्दन पत्र प्रदान किये।इस अवसर पर ओमप्रकाश हीरवानी,धनेश्वर साहू,प्रफ्फुल सोनकर, ग्वालिन बाई साहू,दीप्ती साहू,शीतल ठाकुर,कल्याणी निषाद,लता साहू,उर्मिला मार्कण्डेयके साथ अधिकाधिक संख्या में बच्चे ,माताये,एवं श्री देशमुखजी के पुत्र/पुत्रिया कालोनी वासी उपस्थित रहे।🙏🙏🙏🙏

सादर प्रकाशनार्थ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है