CG TOP NEWS

 

*पर्यावरण बचाने एक पेड़ मां के नाम पौधे रोपित किए जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस*

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे लगाए देश के प्रधान मंत्री के आह्वान पर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपण का कार्यक्रम चल रहा है इस कार्यक्रम के तहत जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने पौधे लगाए इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मंडाले जी वन विभाग के अधिकारी वानिकी के अधिकारियों सहित सरपंच हलधर गोरे ग्राम पंचायत के सभी पंच गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने कहा कि आज की बहुत बड़ी समस्या हमें पर्यावरण को संरक्षित करना है प्रति वर्ष तापमान बढ़ते जा रहा है यही स्थिति आगे भी रहा जो धरती से जीवन समाप्त हो जाएगा हम सबको अपने आने वाले पीढ़ी को संरक्षित करने के लिए आज से ही संकल्प लेना पड़ेगा एक पौधा हम सभी अवश्य लगाए जिससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रह पाएगा सरपंच श्री हलधर गोरे जी ने कहा कि संस्कृति से ही संस्कार आते है और हमारा संस्कार ही प्रकृति का संरक्षण करना है इसलिए आज ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है इस अवसर पर उप सरपंच ओम प्रकाश भुसार लिखन नारवास मीना रावते गैंदी केराम जानकी निर्मलकार योगेश्वरी निर्मलकार हेमलता निर्मलकार हुमन रावते भीष्म धनकर बलदेव दास मानिकपुरी सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है