Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

खारुन अंचल के हजारों लोग नदी रक्षा को निकले

 

खारुन आजादी पदयात्रा सोमनाथ घाट से प्रारंभ

 

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने अगुवाई में पांच दिवसीय आयोजन

 

खारुन और शिवनाथ नदी के संगम स्थल सोमनाथ घाट लखना में रविवार को मेले जैसा नजारा रहा । छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के आह्वान पर खारुन अंचल के हजारों लोग नदी तट पर उपस्थित थे । सामने दम तोड़ती खारुन नदी की दुर्दशा देखकर सबके मन में आक्रोश था । नदी के पुन:जीवन का संकल्प लेकर वहां क्रान्ति सेना के सैकड़ों सेनानियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं पर्यावरणविदों ने भगवान सोमनाथ पर जलार्पण करके पांच दिवसीय “खारुन दाई आजादी पदयात्रा” की शुरुआत की । यात्रा का उद्देश्य खारुन जल का भयानक औद्योगिक दोहन रोकना, नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाना एवं प्राकृतिक जैविक चक्र को पूर्ववत पुनर्जीवित करना है । पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे पांच दिन नदी के तटवर्तीय क्षेत्रों में पदयात्री जनसभाओं के जरिये छत्तीसगढ़ वासियों को उनके पर्यावरण संबंधी नैसर्गिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे । इस पदयात्रा में क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव सहित सैकड़ों क्रान्ति सैनिक चल रहे हैं । इस आयोजन को क्षेत्रीय राजनैतिक दल “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है ।यह यात्रा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को महादेव घाट रायपुर में समाप्त होगी ।

 

केन्द्रीय कार्यालय

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है