Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*योग ट्रेनर धीरज शर्मा टॉप 21 इंस्पायरिंग योगिस 2025 में शामिल, दिल्ली में होंगे सम्मानित*

 

छत्तीसगढ़ के छोटे से शहर बालोद के योग शिक्षक धीरज शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है।

उनका नाम अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा प्रकाशित बुक “टॉप 21 इंस्पायरिंग योगिस 2025” में शामिल किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें “आदियोगी योग भूषण अवार्ड” से भी सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा 15 जून, रविवार को दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जहां देश भर से चुने गए योग गुरुओं, समाज सेवियों और युवाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन योग का महाकुंभ कहा जा रहा है, जिसमें पूरे भारत के सभी राज्यों से योग शिक्षक, सामाजिक सेवी शामिल होंगे।

श्री शर्मा पिछले 15 वर्षों से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हुए है। धीरज शर्मा वर्षों से विद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉलोनियों, जेलों, आर्म फोर्सेस के जवानों, ग्रामीणों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन्होंने अब तक भारत के कई अलग अलग शहरों के हजारों लोगों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया है।

योग के प्रति उनके अथक परिश्रम, समर्पण व योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है