Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट रायपुर द्वारा सम्मानित हुए बालोद के युवा पार्षद सुमित शर्मा

 

 

बालोद। श्री शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट श्री अंबा देवी मंदिर सत्ती बाजार रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा एक समान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें बालोद नगर पालिका क्षेत्र के सबसे युवा पार्षद सुमित शर्मा का भी विशेष तौर पर सम्मान हुआ। इस आयोजन में बालोद जिले से डौंडी लोहारा नगर पंचायत की निर्दलीय पार्षद ममता शर्मा भी शामिल हुई। तो वहीं रायपुर महापौर मीनल चौबे और सभी ब्राह्मण समाज के पार्षदों को भी इसमें सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर पार्षद सुमित शर्मा ने समस्त समाज और ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े मंच में उन्हें सम्मानित होने पर काफी गौरवान्वित महसूस हो रहा है। साथ में इससे वे आगे भी समाज सेवा को लेकर प्रोत्साहित और प्रेरित होंगे। आयोजन में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र लक्ष्मी नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, सचिव श्रवण शर्मा, कोषाध्यक्ष मयूर शर्मा, भवन प्रभारी गोविंद शर्मा, मंदिर प्रभारी महेंद्र शर्मा, ट्रस्टी दिलीप छापरवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य श्री शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है