Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*मुजगहन बाई पास ब्रिज धमतरी के पास धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे दो आरोपियों को धमतरी पुलिस थाना अर्जुनी ने किया तत्काल गिरफ्तार*

 

*आरोपियों के विरूद्ध थाना अर्जुनी में धारा 25,27आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,सुनील कुमार यादव एवं पूरन कुमार ध्रुव को भेजा गया जेल*

 

*धमतरी शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने ऐसे असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार सख्त कार्यवाही*

 

*संक्षिप्त विवरण* -: धमतरी पुलिस थाना अर्जुनी पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने हाथ में धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम मुखबिर के बताये मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास पहुंचकर देखे मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार चाकू को अपने-अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहे थे जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्तियों को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सुनिल कुमार यादव पिता महेश कुमार उम्र 25 वर्ष महिमा सागर वार्ड धमतरी एवं पूरन कुमार ध्रुव उर्फ सुनील पिता बैशाखु राम उम्र 21 वर्ष,साकिन एकता हॉस्पिटल के सामने गुजराती कालोनी धमतरी के रहने वाले बताये।

आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर दोनों आरोपियों से दो धारदार लोहे का चाकू जप्त कर दोनों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अप.क्र. 43/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

*आरोपियों के नाम*:-

*(01)* सुनिल कुमार यादव पिता महेश कुमार उम्र 25 वर्ष सा० महिमा सागर वार्ड धमतरी

थाना कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)

*(02)* पूरन कुमार ध्रुव उर्फ सुनील पिता बैशाखु राम उम्र 21 वर्ष सा०एकता हॉस्पिटल के सामने गुजराती कांलोनी धमतरी

थाना कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)

 

उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से प्रआर.विजय बैरागी,नितिन पांडेय,भूपेश सिन्हा,सैनिक संतोष निर्मलकर सहित अर्जुनी पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है