Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

बालोद।जिले में भाजपा ने नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करने पर पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। शनिवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में भाजपा के जीत पर जुंगेरा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष तोमन साहू का सम्मान किया गया, साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम का भी स्वागत किया गया । एवं सभी जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत सदस्यों का भाजपा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू ,जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकार, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा,हरीश कटझरे, जिला मंत्री शरद ठाकुर पुष्पेन्द्र चंद्राकर,गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,सतीश भेड़िया, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है