CG TOP NEWS

 

 

*बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला, अत्यधिक तीव्र गति से होगा प्रदेश का विकास छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों में ले जाने वाला बजट:- राहुल सोनी*

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल सोनी ने आज बजट को ऐतिहासिक एवं प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति एवं नौजवान साथियों के जीवन में मूलभूत बदलाव के लिए कई दूरगामी घोषणाएं की गई जो विष्णु देव साय सरकार की प्रदेश के लिए विजन को दर्शाता है। साथ ही यह बजट केंद्र के मोदी सरकार के साथ डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ने के ईंधन की तरह है। कृषि बजट में 33% की वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए, कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया है जो कृषकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। नल जल योजना के लिए 4, 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 70 हजार 539 करोड़ का प्रावधान, 70 प्रतिशत वृद्धि साथ ही सरकार ने आने वाले 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने दोगुना करने का लक्ष्य रखा है जो प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।धर्म और पर्यटन के क्षेत्र में धर्मनगरी डोंगरगढ़ के विकास के लिए जिसमें परिक्रमा पथ एवं Y शेप ब्रिज के लिए लगभग 85 करोड़ का प्रावधान को सराहनीय बताया साथ ही राम लला दर्शन योजना के लिए 3600 करोड़ रुपए, सरगुजा एवं जशपुर क्षेत्र में पर्यटन के 10-10 करोड़ का प्रावधान प्रदेश को पर्यटन हब के रूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है