Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*निर्दलीय पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन,,,,निःशर्त भाजपा को दिया अपना समर्थन*

 

बालोद । बालोद नगर पालिका के संपन्न चुनाव के 13 दिन के भीतर ही बालोद के वार्ड क्रमांक 01 से निर्दलीय पार्षद पुष्पा ईश्वर साहू एवं वार्ड 05 की पार्षद कांति तरुण साहू ने पुनः भाजपा के विचारधारा में चलने की बात कहते हुए भाजपा में शामिल हुए उन्हें संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी विधायक रिकेश सेन जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख वरिष्ठ नेता यशवंत जैन पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश यादव यज्ञदत्त शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया गया भाजपा प्रवेश के बाद पुष्पा ईश्वर साहू ने कहा कि हमारा परिवार शुरू से भाजपा विचारधारा से जुड़ा परिवार है टिकिट नही मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ी और जीतने के बाद पुनः अपने पार्टी परिवार में शामिल हुई हुँ राज्य सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं से हर हितग्राही खुश है वार्ड में विकास के लिए वह संकल्पित है सभी के साथ से वार्ड में विकास के कार्य किये जायेंगे वहीं वार्ड 05 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाली कांति तरुण साहू ने भाजपा प्रवेश से अभिभूत होकर कहा कि मुझे खुशी है कि मैं विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल से पुनः जुड़ रही हूं भाजपा विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है भाजपा के विचारधारा और केंद्र तथा राज्य सरकार के कार्यो से संतुष्ट होकर वह भाजपा परिवार की सदस्य बन रही है आने वाले समय मे वार्ड से अधिक से अधिक लोगो को भाजपा से जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगी भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन से वार्ड में विकास के नए सोपान तय करूंगी लोगो को मूलभूत सुविधा हेतु हमेशा तैयार रहूंगी | ज्ञात हो कि दो निर्दलीय पार्षदों के भाजपा प्रवेश के बाद 20 पार्षदों वाली पालिका में अब भाजपा के 12 पार्षद हो जाएंगे एवं आने वाले उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा से ही उपाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है पुष्पा ईश्वर साहू एवं कांति तरुण साहू दोनो निर्दलीय पार्षदों के भाजपा प्रवेश करने पर वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी प्रीतम शेखर यादव दीपक लोढा राजू पटेल सुनीता मनहर आशा पटेल गोकुल ठाकुर गोमती रात्रे गिरिजेश गुप्ता श्यामा यादव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है