Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

 

गुरुर नपा मतदान सामग्री वितरण के समय शराब के नशे में पाए जाने पर बगदाई के प्रधान पाठक निलंबित

 

 

 

बालोद।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत गुरूर में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर शासकीय बालक आश्रम बगदाई के प्रधानपाठक रविन्द्र कुमार साहू को निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार रविन्द्र कुमार साहू की नगर पंचायत गुरूर के मतदान दल क्रमांक 02 मतदान केन्द्र क्रमांक 13 में मतदान अधिकारी 01 के रूप में ड्यूटी निर्धारित थी। वे 10 फरवरी 2025 को मतदान सामग्री वितरण के समय शराब के नशे में पाए गए। जिसके संबंध में रिटर्निंग आफिसर नगर पंचायत गुरूर के द्वारा चिकित्सा प्रतिवेदन सहित प्रस्ताव प्राप्त होने के फलस्वरूप उन्हें सिविल सेवा आचरण (नियंत्रण, वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1965 के (1), (2), (3) तथा नियम 8 में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड गुरूर में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है