Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

*कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने दागा सवाल : भाजपा नेताओं ने 20 साल तक दुर्ग शहर में विकास क्यों नहीं कराया ? नगर निगम में दो दशक तक भ्रष्टाचार की गंगा क्यों बहती रही*

 

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ वार्ड पार्षद प्रत्याशियों समेत कांग्रेस नेताओं ने आज सुबह पटरीपार में वार्ड 20, 21, 22 का दौरा किया। वार्ड भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की गई। शाम को वार्ड 23, 24 और 25 में जनसंपर्क किया गया।

वार्डों में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कोरोना काल में कांग्रेस की परिषद द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए वोट देने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोरोना संकटकाल में भाजपा नेता घर से बाहर नहीं निकले। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं, पार्षदों ने कोरोना संकट काल में राशन वितरण से लेकर मरीजों के इलाज के लिये लगातार प्रयास किया। लोगों की परेशानी दूर करने अथक प्रयास किया।

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कहा कि पिछले पांच साल में दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की परिषद ने विकास कार्यों का नया आयाम गढ़ा है। पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ की गई। गार्डन सौंदर्यीकरण, सड़क-नाली निर्माण, खेल मैदानों का विकास और प्रमुख सड़कों के निर्माण के साथ ही चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया। भाजपा ने 20 साल तक नगर निगम में विकास नहीं कराया। भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को मतदाताओं से जबर्दस्त जनसमर्थन मिला। नागरिकों ने महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू और वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन के साथ वोट देने का वादा किया। वार्ड भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, परमजीत सिंह भुई, अनूप वर्मा, पार्षद प्रत्याशी राजकुमार पाली, लोकेश चक्रधारी, मनीष सोनी, पायल पाटिल, किरण हरीश साहू , प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, निकिता मिलिंद, एजाज खान, कृष्णा साहू, राकेश यादव, राकेश ठाकुर, राय सिंह ढिकोला, हरीश साहू, अजय जैन, फत्ते सिंह भाटिया, हेमंत तिवारी, अमृता सिंह, भुनेश्वरी रानी, निकिता शर्मा, नीलू सिंह,राकेश दुबे, सतीश रजक, राजा हर्ष ठाकुर, हिमांशु वर्मा, टीनू शर्मा, अनिल राव सहित अन्य कांग्रेसी व वार्ड वासी उपस्थित रहे।

 

नासिर खोखर

प्रवक्ता

जिला कांग्रेस दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है