Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

बालोद।नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ एक दिन पहले मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी सहित सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने जेडी ऑफिस स्थित चुनाव कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए। बुधवार को भरे गए नामांकन की जांच की गई। 27 पार्षद पद के सभी 86 नामांकन वैध पाए गए।

कांग्रेस ने रवि जायसवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है, वही भाजपा ने तोरन साहू को उम्मीदवार बनाया है। शहर से लगे चिखलाकसा नगर पंचायत के लिए भाजपा से कंतीबाई देवांगन तो कांग्रेस रत्ना वेंकटराव को उम्मीदवार बनाया है। यहां 40 लोगों ने पार्षद पद के लिए आवेदन किए हैं। सभी लोगों का नामांकन सही पाया गया। नपा दल्ली में अध्यक्ष के लिए 7 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें कांशीराम निषाद कांग्रेस, रवि जायसवाल कांग्रेस, श्यामनाथ जायसवाल भाजपा, तोरण लाल साहू भाजपा, संतोष कुमार देवांगन निर्दलीय, गामनलाल सूकतेल निर्दलीय, टकेश्वर सिंह निर्दलीय शामिल है। जांच में सभी फॉर्म वैध पाए गए।चिखलाकसाः अध्यक्ष के लिए दो पर्चे भाजपा के संतोष कुमार देवांगन ने अध्यक्ष पद का टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से बागी होकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से नामांकन दाखिल किया है। नगर पालिका दल्लीराजहरा में कुल 27 वार्ड हैं, वहीं चिखलाकसा नगर पंचायत में 15 वार्ड है। दो दिन का समय नाम वापसी के लिए है। जिसके बाद ही चुनाव लड़ने वालों की स्थिति साफ हो पाएगी। इधर चिखलाकसा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कंतीबाई देवांगन और कांग्रेस से रत्ना वेंकटराव को उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है