CG TOP NEWS

CG TOP NEWS

बालोद।बालोद जिला खाद्य व मंडी विभाग के अधिकारियों की टीम ने देर रात व दिन में भी सरकारी बारदाना में अवैध रूप से धान भर कर खरीदी केंद्र में खपाने की तैयारी कर रहे दो लोगों को पकड़ा है। विभाग ने कुल 896 क्विंटल धान जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 20 लाख 62 हजार 640 रुपए है। जब्त धान सरना किस्म का है।

विजय साहू एवं गहिरानवागांव के टोमन साहू के खलिहान (कोठार) में रखे 225.60 क्विंटल धान को जब्त कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया है।

प्रभारी व समिति प्रबंधक पर सवाल

जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। मामला 20 जनवरी का है। अब धान खरीदी प्रभारी एवं समिति प्रबंधक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस कार्रवाई से धान कोचियों में भी हड़कंप है।

जब्त धान समिति प्रबंधक के सुपुर्द

मामला डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम डुमरघूंचा का है। जिला खाद्य अधिकारी ने विजय साहू एवं गहिरानवागांव के टोमन साहू के खलिहान (कोठार) में रखे 225.60 क्विंटल धान को जब्त कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया है। विभाग पता लगा रहा है कि अभी तक कितना क्विंटल धान अवैध रूप से खरीदी केंद्र ले जाया गया।

खरदी केंद्रों की पूरी जानकारी मंगाई

इन दोनों खरीदी केंद्रों से धान खरीदी की पूरी जानकारी मंगाई गई है। साथ ही इन दोनों किसानो को बेचे गए धान के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खलिहान में रेत के टीले की तरह रखा था धान

जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने पत्रिका को बताया कि डौंडीलोहारा क्षेत्र में धान से भरे ट्रक आने की सूचना मिल रही थी। पता चला कि डुमरघूंचा व गहिरानवागांव में एक व्यक्ति खलिहान में बड़ी मात्रा में धान रखा है। उसके पास सरकारी बारदाना है। इसके बाद दो टीम बनाकर 21 जनवरी को टीम ने कार्रवाई की।

डुमरघूंचा के विजय साहू व गहिरानवागांव के टोमन दोनों कट्टू रेगहा, अधिया में धान की बोआई करते हैं। जितना धान उनके पर्चे से बिकता है, उसे बेच देते हैं।

धान बेचने का करते हैं व्यापार

डुमरघूंचा के विजय साहू व गहिरानवागांव के टोमन दोनों कट्टू रेगहा, अधिया में धान की बोआई करते हैं। जितना धान उनके पर्चे से बिकता है, उसे बेच देते हैं। अन्य बचे धान व बाहर से धान मंगाकर दूसरे किसानों के पर्चे में खरीदी केंद्र में बेचते हैं। इस बार धांधली पकड़ी गई। गहिरानवागांव के टोमन ने गांव के अशोक कुमार व एक अन्य किसान के पट्टे में खरीदी केंद्र खेरथा में धान बेचा। इनका भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं।

126 नग सरकारी बारदाना कैसे पहुंचा खलिहान

जांच के दौरान खाद्य अधिकारी व उनकी टीम ने 126 नग सरकारी बारदाना भी बरामद किया। धान सरकारी बारदाना में ही भरा था। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर खलिहान में कहां से बड़ी मात्रा में सरकारी बारदाना आया।

राणाखुज्जी व खेरथा प्रभारी से मांगी जानकारी

विजय साहू डुमरघूंचा के पास से 1668 कट्टा यानी 667.20 क्विंटल धान बरामद किया। गहिरानवागांव के टोमन से 564 कट्टा यानी 225.60 क्विंटल धान बरामद किया। जिला खाद्य अधिकारी ने सेवा सहकारी समिति राणाखुज्जी व खेरथा प्रभारी से जानकारी मांगी है। खाद्य अधिकारी ने फटकार भी लगाई, क्योंकि खरीदी केंद्र प्रभारी ने मामले की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।

564 कट्टा धान और 126 नग नए सरकारी बारदाने बरामद किए गए

जिला खाद्य अधिकारी बालोद तुलसीराम ठाकुर ने कहा कि जिले के ग्राम डुमरघूंचा के विजय साहू के पास से सरकारी बारदाने में भरे 1668 कट्टा धान व गहिरानवागांव के टोमन साहू के पास से 564 कट्टा धान और 126 नग नए सरकारी बारदाने बरामद किए गए हैं। दोनों मिलाकर लगभग 896 क्विंटल धान होता है, जो सरना किस्म का है। कीमत लगभग 20 लाख 62 हजार है। धान व बारदाने को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है