Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

बालोद। टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी देने के नाम पर नगर के एक व्यक्ति से बैंगलुरू के एक व्यक्ति व दो महिलाओं ने 84 लाख 30 हजार रुपयों की ठगी कर ली। राजहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 व 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया। इस मामले में 6 माह पहले रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

आरोपियों को लगातार खोजा जा रहा

राजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि प्रार्थी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के आधार पर पुलिस टीम संबंधित पते पर बैंगलुरू कर्नाटक पहुंची थी। जहां आरोपी की पत्नी ने बताया कि लगभग दो वर्षों से उसका पति नागेश कुमार घर नहीं आया। वहीं नागेश कुमार के सभी नंबर ट्रेस करने पर दूसरों को अलॉट हो गए हैं। आरोपी शातिर हैं। निरंतर खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

सदस्यता शुल्क के नाम पर 15-15 हजार रुपए लिए

वार्ड-9 निवासी रंजीत सिंह पन्नू ने 3 जून 2024 को राजहरा थाने में आवेदन देकर बताया कि नागेश कुमार धारा, आरती एवं विद्या भट्ट से वर्ष 2022 में जान पहचान हुई थी। उन्होंने दल्लीराजहरा क्षेत्र के अंतर्गत लेटस ट्रैवल्स फ्री की डीलरशिप देने की बात कही।10 नवंबर 2022 को तीनों आरोपी दल्लीराजहरा स्थित उसके निवास में आए। डीलरशिप की स्कीम बताई। एजेंसी के लिए 84 लाख 30 हजार रुपए जमा करने की बात कही। आरती व विद्या भट्ट ने डाक्यूमेंट चार्ज एवं सदस्यता शुल्क के नाम पर 15-15 हजार रुपए लिए।

इस एजेंसी में तीनों कार्य करते हैं

प्रार्थी ने बताया कि तीनों आरोपी निवासी प्लाट नंबर 13, 14, एवं 15 चौंथी व पांचवी फलोर आरजीए टेच पार्क सिद्दापुरा, आरडी करमेलाराम, हैडोसिददापुरा बैंगलुरू कर्नाटक की टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी का कार्य करते हैं।उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ट्रैवल्स एजेंसी खोलने के तीन माह के बाद रकम वापस करने का आश्वासन दिया था। 20 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश दोने की बात कही। झांसे में आकर 16 नवंबर 2022 को एचडीएफसी बैंक शाखा दल्लीराजहरा के खाते से 15 लाख रुपए, 23 नवंबर 2022 को 2 लाख, 50 हजार रुपए, 24 नवंबर 2022 को 5 लाख रुपए, 25 नवंबर 2022 को 4 लाख रुपए, 30 नवंबर 2022 को 2 लाख, 50 हजार रुपए फोन, आरटीजीएस व चेक के माध्यम से दिया गया। 14 दिसंबर 2022 को आरोपी नागेश कुमार को ट्रैवल्स एजेंसी के नाम पर 55 लाख रुपए का चेक एचडीएफसी बैंक के माध्यम से आरटीजीएस का भुगतान किया गया।

न तो डीलरशिप दी और न लाभांश दिया गया

उन्होंने बताया कि नागेश कुमार को कुल 84 लाख 30 हजार रुपए दिए गए। इसके बाद भी डीलरशिप नहीं दी गई। ना ही 20 प्रतिशत लाभांश दिया गया और ना ही मेरी राशि वापस की गई। अप्रैल 2024 में नागेश कुमार से संपर्क करने पर एक दो माह में पूरा पैसा वापस करने का आश्वासन दिया गया था। इस कारण रिपोर्ट नहीं लिखाई थी। मामला समझ में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है