Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

बालोद।शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ग्राम सोरर निवासी आशीष कुमार कुंभज से 4 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। गुरूर थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर रमन वर्मा के खिलाफ सूचना प्रोधौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 डी, बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार आशीष ने जानकारी दी है कि कई किस्तों में बताए गए बैंक खाते, यूपीआई आईडी में पैसा ट्रांसफर किया है। (नुवामा सिक्योरिटि) एप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। आशीष ने बताया कि उसे सोशल मीडिया में एप का लिंक मिला था। एप का अपग्रेडेड वर्जन मिला था। इसी के माध्यम से जमा राशि का बैंक डिटेल्स, आईएफएससी, यूपीआई आईडी उपलब्ध कराया जाता था। इस ग्रुप के प्रमुख रमन वर्मा शेयर खरीदी
बिक्री की जानकारी देते थे। 14 अगस्त को 5 हजार, 16 अगस्त को 9 हजार, 21 को 11 हजार, 28 अगस्त को 15 हजार, 4 सितंबर को 50 हजार, 5 को दो बार 35 हजार व 60 हजार, 6 को दो बार 80 हजार व 15 हजार, 7 को 73 हजार रुपए बताए गए बैंक खाता, आईडी नंबर मं जमा किया। इसके अलावा 55 हजार रुपए जमा किया।वॉलेट के माध्यम से सिर्फ 25 हजार मिला है। जिस एप वॉलेट का उपयोग शेयरों की खरीदी-बिक्री में करता था, उसमें वर्तमान मं 10 लाख 62 हजार रुपए है। पिछले साल के सितंबर से अब तक राशि निकालने का प्रयास कर रहा हूं लेकिन सफल नहीं हो पाया। 1 लाख 10 हजार 707 रुपए राशि टैक्स भुगतान करने कहा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अलर्ट किया है कि गिरोह सक्रिय है, जो शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा है।मोबाइल में सोशल मीडिया के माध्यम से आ रहें अनजान लिंक को क्लिक न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है