Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

CG TOP NEWS

बालोद।जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई का एसपी एसआर भगत ने तबादला किया है। सनौद थाने में पदस्थ एएसआई नंदकुमार साहू को हल्दी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी कार्यालय से शनिवार को जारी सूची अनुसार गुंडरदेही में पदस्थ टीआई लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल को अर्जुन्दा थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं अर्जुन्दा में पदस्थ टीआई प्रदीप कुमार कंवर को सनौद थाने की जिम्मेदारी दी गई है।इसके पहले जब 17 जनवरी को सूची जारी हुई थी, तब गुंडरदेही के टीआई जायसवाल को सनौद थाने का प्रभारी बनाया गया था। तब अर्जुन्दा टीआई प्रभावित नहीं हो रहे थे। अब संशोधित आदेश में अर्जुन्दा टीआई प्रभावित हुए हैं। अर्जुन्दा, गुंडरदेही के अलावा सुरेगांव, डौंडी, मंगचुवा, रनचिरई, सनौद, महामाया, अजाक प्रभारी भी प्रभावित हुए हैं। जारी आदेश अनुसार सुरेगांव के टीआई मुकेश सिंह को डौंडीलोहारा, डौंडी के टीआई मनीष शेण्डे को गुंडरदेही, मंगचुवा के टीआई राधा बोरकर को रनचिरई, सनौद के टीआई इंदिरा वैष्णव को सुरेगांव, महामाया के टीआई दुलार सिंह यादव को मंगचुवा थाने की कमान सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है