Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

नवंबर के पखवाड़े से शुरू हुई सरकारी धान खरीदी अब इस सत्र की धान खरीदी के अंतिम पड़ाव में है लेकिन खरीदी केंद्रों में व्याप्त अनियमतता को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी न्यायिक रूप से अभी भी मुखर है।

*सर्वदाता किसान के साथ अन्याय जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी—चंद्रभान साहू,जिलाध्यक्ष जेसीपी।*

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की प्रादेशिक कार्ययोजना अनुसार प्रदेश के जिलों में धान खरीदी केंद्रों का मुआयना करने पर व्याप्त विसंगतियां सामने आई है जिसमे बालोद जिले के खरीदी केंद्रों में भी नियत वजन से ज्यादा वजन का तौला जाना सर्वाधिक चिंतनीय है।इसी कड़ी में तारीख 14/01/25 को गुरुर खंड के सनौद खरीदी केंद्र में जेसीपी द्वारा इलेक्ट्रनिक कांटा में सेटिंग को किसानों के सामने उजागर किया! तदूपरांत एसडीएम गुरुर के निर्देशानुसार तहसीलदार के द्वारा सनोद खरीदी केंद्र की 4 इलेक्ट्रिक कांटे को जपती किया गया।इस तरह की अन्यायिक प्रक्रिया का किसान कब तक हिस्सेदार बनते रहेंगे??

*जिम्मेदार कर्मचारी एवम् जन प्रतिनिधियों के सम्मुख किसानों के साथ उक्त कार्य घृणित —जेसीपी*

सनौद के धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल रहा!किसानों ने दो टूक शब्दों में शासन -प्रशासन से जवाब मांगा कि इलेक्ट्रॉनिक कांटा में सेटिंग की गड़बड़ी तथा नियत वजन से ज्यादा धान तौलना कहां तक न्यायसंगत???

*अपने ही घर में लूट के शिकार हो रहे किसान!निगरानी अधिकारियों पर हो कार्यवाही — अमित बघेल, केंद्रीय अध्यक्ष जेसीपी।*

सनौद खरीदी केंद्र का मामला संज्ञानित हुआ!जिस तरह की प्रक्रिया खरीदी केंद्रों में चल रही है वह सर्वथा अनैतिक एवम् सर्वदा निंदनीय है।हमारे ही आखों के सामने किसान भाइयों का जेब काटा जा रहा है! क्या सरकार जेब कतरे की तरह काम कर रही है????उन्होंने सरकार को ताकीद किया कि सबसे बड़े निगरानी अधिकारी कलेक्टर होते हैं उक्त पर हो कार्यवाही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है