Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

*@अर्जुन्दा:-* शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ समीर दशपुत्रे विभागाध्यक्ष गणित, अध्यक्षता डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपिका कंवर, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, मनोज कुमार साहू एवं प्रकाश सिंह बादल राजनीति विज्ञान विभाग, विकास साहू गणित विभाग, कार्यालयीन कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना माल्यार्पण कर किया गया। तत् पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

अतिथि एवं छात्र छात्राओं द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर विचार व्यक्त किया गया।

श्री विकास साहू ने कभी पीयूष मिश्रा की कविता का वाचन किया। श्री मनोज साहू ने विश्व हिंदी दिवस मनाने के संबंध में विचार व्यक्त किया साथ ही डॉक्टर प्रकाश सिंह बादल ने हिंदी के साथ अन्य भाषा के तालमेल पर विचार व्यक्त किया दीपिका कंवर जी ने हिंदी भाषा की बढ़ती हुई लोकप्रियता साहित्यकार एवं फिल्म की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति ने भाषा के साथ सच्चे हृदय से जुड़ने पर बोल दिया साथ ही हिंदी भाषा के प्रति रुचि पर चिंता व्यक्त किया। मुख्य अतिथि समीर दशपुत्रे ने आज के वैश्वीकरण के दौर में हिंदी भाषा की भूमिका विषय पर अपना विचार रखा।

साथ ही छात्र छात्राओं में दानेश्वर सिन्हा, यशवंत कुमार टंडन व गोपिका भारती ने अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन लुकेश चंद्राकर अतिथि व्याख्याता हिंदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है