Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही यातायात एवं पुलिस विभाग की ओर से निजी वाहनों, मोटरसाइकिल वाहन, कार पिकअप एवं अन्य छोटे वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन शासकीय धान खरीदी केंद्र से संग्रहण केंद्र एवं राइस मिलों में धान पहुंचाने वाले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।राज्य सरकार धान की खरीदी कर रही है। वहीं संग्रहण केंद्रों और राइस मिलों में धान का परिवहन किया जा रहा है। लगातार देखने को मिल रहा है कि गाड़ियों में ओवरलोड धान के बोरे को भरकर परिवहन किया जा रहा है, जिसकी जांच की आवश्यकता है।

ये वाहन रहते हैं ओवरलोड

क्षेत्र में यातायात, पुलिस एवं राजस्व विभाग ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नगर में लगातार रेत से भरे ओरवलोड हाइवा वाहन, भूसा गाड़ी और धान का परिवहन करने वाले वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है