Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

बालोद।जिले के डौंडी में गुरुवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत डौंडी ब्लाक के पंच पदों के लिए जनपद पंचायत सभागार में आरक्षण की प्रक्रिया एसडीएम आरके सोनकर, तहसीलदार देवेंद्र नेताम, सीईओ डीडी मंडले की उपस्थिति में हुई। जिसमें डौंडी ब्लॉक के 62 ग्राम पंचायतों के 893 पंच पद के लिए आरक्षण किया गया। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 630, अनुसूचित जाति के लिए 40 और अनारक्षित वर्ग में 223 पद पंच के लिए आरक्षित किए गए। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खत्म करने की वजह से उस वर्ग को एक भी पद नहीं मिला।पिछले बार के चुनाव में 55 पद ओबीसी के लिए आरक्षित थी। उसे भी इस बार खत्म कर दिया गया है। 50% आरक्षण के बाद भी अन्य सीट पर महिलाएं चुनाव लड़ सकती है। एसटी के 630 पद में 331 महिलाओं के लिए तथा 299 मुक्त है। इसी तरह एससी के है। एसटी के 630 पद में 331 महिलाओं के लिए तथा 299 मुक्त है। इसी तरह एससी के 40 में 31 महिलाओं के लिए तथा 9 मुक्त है।अनारक्षित वर्ग के 223 में 130 महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा 93 पद मुक्त है। इससे इस बार महिलाओं को ज्यादा मौका मिलेगा।गुरुवार को आरक्षण में 893 पंच पद में से 492 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।इसके अलावा अनारक्षित वर्ग से भी महिलाएं चुनाव जीत कर आएगी। शुक्रवार को सरपंच पद के लिए आरक्षण होगा। आरक्षण की प्रक्रिया करते हुए अफसर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है