Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

बालोद । बालोद जिले के अंतर्गत बालोद विकासखंड के ग्राम जमरूवा में पली बढ़ी बेटी कुमारी वीणा साहू अब लेफ्टिनेंट के पद पर सेना के अस्पताल में अपनी सेवा देगी माता पिता के सपनो को पूरा करने वाली कुमारी वीणा साहू का भाजपा बालोद मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज उनके निवास में जाकर सम्मान किया इस अवसर पर अपने सम्मान से अभिभूत होकर वीणा साहू ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा ग्राम हतौद के सरस्वती शिशु मंदिर से दसवीं तक पढ़ाई की देश सेवा का जज्बा बचपन से था उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई दुर्ग शंकराचाय कालेज से की और सेना के अस्पताल में उनका चयन हुआ और लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई वर्तमान में उनकी तैनाती हरियाणा के अम्बाला में कार्यरत है उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन कुमारी हुलसी साहू एवं छोटी बहन कुमारी लीना साहू भी सेना में जाने हर स्तर पर तैयारी में लगी हुई है पांच बहनों और एक भाइयों में दूसरे नंबर की वीणा साहू के इस गौरवशाली सेवा पर भाजपाईयो ने हर्ष व्यक्त करते हुए आज उनके निवास में जाकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा पार्षद राजू पटेल पूर्व पार्षद दीपक देवांगन रविप्रकाश पांडेय पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन पंकज आहूजा अजय बाफना चिंताराम साहू एवन साहू कमल बजाज आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है