Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*मोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसलों का जनसेवक राकेश यादव ने किया स्वागत**बालोद झलमला कबाड़ी वाले के हौसले बुलंद! मोटरसाइकिलों को काटकर बेचे जाने का आरोप, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल**बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़*
IMG-20261113-WA0001

 

मोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसलों का जनसेवक राकेश यादव ने किया स्वागत

 

 

किसानों के लिए 62,370 करोड़ की खाद सब्सिडी और छोटे कारोबारियों के लिए 5 हजार करोड़ का फंड मंजूर

 

 

 

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए पांच महत्वपूर्ण फैसलों का संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक राकेश यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ये फैसले किसानों, छोटे कारोबारियों, युवाओं और विकास कार्यों को नई दिशा देने वाले हैं।

राकेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुल 77 हजार 101 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देकर कृषि, व्यापार और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रबी सीजन 2026-27 के लिए 62 हजार 370 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी को मंजूरी देना है। इसके माध्यम से किसानों को फॉस्फेटिक एवं पोटाशिक खाद कम कीमत पर उपलब्ध होगी, जिससे खेती की लागत कम करने में सहायता मिलेगी।उन्होंने छोटे व्यापारियों एवं नए कारोबार शुरू करने वाले उद्यमियों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 5 हजार करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को जारी रखने के निर्णय का भी स्वागत किया। इससे छोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके साथ ही अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष करने, नोएडा मेट्रो के विस्तार तथा दिल्ली में नए संग्रहालय के निर्माण को मंजूरी दिए जाने के फैसलों का भी उल्लेख किया।राकेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, युवाओं को अवसर प्रदान करने, छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने और देश के बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में लगातार निर्णय ले रही है। केंद्रीय कैबिनेट के ये फैसले विभिन्न वर्गों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है